{"_id":"662965b6303c999185049a17","slug":"llb-student-crushed-by-vehicle-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113690-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एलएलबी के छात्र को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एलएलबी के छात्र को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
बेहंदर। संडीला मल्लावां मार्ग पर मंगलवार देर रात पैदल जा रहे एलएलबी के छात्र को किसी वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के गंगऊ निवासी होमेंद्र प्रताप सिंह (26) एलएलबी का छात्र था। वह अपने चाचा संडीला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गांधी के पास वकालत की बारीकियां सीखने भी जाता था। मंगलवार रात वह अपने खेत पर गया था। खेत से वापस घर जाते समय संडीला-मल्लावां मार्ग पर जरहा गांव के पास पीछे से किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी संडीला ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दो साल पहले ही होमेंद्र की शादी हुई थी। घटना का पता चलने पर पत्नी शिवानी बदहवास हो गई। होमेंद्र चार बहनों के बीच अकेला भाई था। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि घटना संज्ञान में है। संडीला कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।