{"_id":"6238b9af269a8e18997486d9","slug":"lineman-climbed-on-electric-pole-dies-due-to-current-hardoi-news-knp686732783","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कस्बे में रविवार को देर शाम बिजली के पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने ठेका कंपनी पर सुरक्षा उपकरण न उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जतुली निवासी रामसागर (40) विद्युत विभाग में एक ठेका कंपनी में लाइनमैन था।
वह कछौना उपकेंद्र पर तैनात था। रविवार को शाम नगर पंचायत के पीछे लाइन में फाल्ट होने की सूचना मिली थी, जिस पर रामसागर साथी अखिलेश के साथ शटडाउन लेकर गया था।
विज्ञापन
वह विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। साथी ने आसपास के लोगों की मदद से बचाकर गंभीर हालत में सीएचसी ले गए।
यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन देर रात शव लेकर वापस आए।
रामसागर के भाई अशोक ने ठेका कंपनी पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।