{"_id":"663d1082d11be264460b6c94","slug":"line-was-found-shifting-at-the-place-of-installation-of-transformer-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114331-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रांसफार्मर लगाने के स्थान पर लाइन शिफ्ट होते मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रांसफार्मर लगाने के स्थान पर लाइन शिफ्ट होते मिली
विज्ञापन
हरदोई। बिजली विभाग के जिम्मेदारों के आगे प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश भी मायने नहीं रखते हैं।
प्रशासन की ओर से मतदाताओं की शिकायत पर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए थे, मगर जिम्मेदार निजी स्वार्थवश लाइन को बदलने में लगे रहे। एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर फटकार लगाई और ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।
विद्युत उपकेंद्र सुरसा से जुड़े ग्राम मदारा में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति विधिवत नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाते हुए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी और ट्रांसफार्मर न लगने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
इस पर प्रशासन की ओर से गांव में 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली विभाग को निर्देशित किया गया था। बिजली विभाग की ओर से गांव में तीन दिन पूर्व 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भेज दिया गया, मगर लगाया नहीं गया। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नाराजगी जताई, जिस पर अधीक्षण अभियंता ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बुधवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय जब मौके पर पहुंचे तो विभागीय कर्मचारी दो डबल पोल व चार पोल की बिजली लाइन को बिना विभागीय अनुमति के बदलते मिले और ट्रांसफार्मर का कार्य नहीं कराया जा रहा था। अधिशासी अभियंता को देखकर विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई। अधिशासी अभियंता द्वितीय सूर्य कुमार ने बताया कि डबल पोल क्षतिग्रस्त हुआ था, उसे सही किया जा रहा था। उपभोक्ताओं को बिलिंग आदि न होने की शिकायत मिली है। उसकी जांच की जाएगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार इस गांव में पूर्व में 18 विद्युत पोल की लाइन का शिफ्टिंग का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें एक कार्यदायी संस्था और विभागीय कर्मचारी शामिल थे। उसे भी उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी ने पकड़ा था, मगर वह मामला फाइल में दब कर रह गया।