{"_id":"5829d2584f1c1b55368fe126","slug":"lights-on-the-ganges-of-faith","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव पर बही आस्था की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव पर बही आस्था की गंगा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 14 Nov 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करते मुख्य ग्रंथी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर जिले के गुरुद्वारे में श्रद्धा व आस्था की गंगा से लोग सराबोर नजर आए। जिले में गुरुनानक देव जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर स्थित नई बस्ती के गुरुद्वारे में गुरू ग्रंथ साहब के दरबार को फूलों से सजाकर श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने सर्व समाज कल्याण की कामना कर गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर छका जिसमें सभी धर्मों के श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव पूर्ण आस्था एवं श्रद्घा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में गुरुद्वार के मुख्य ग्रंथी भाई गुरुवचन सिंह, लखवीर सिंह व अजीत सिंह जत्थे द्वारा शबद गुरुवाणी का भजन कीर्तन किया गया। उन्हाेंने गुरू नानक जी के बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प श्रद्धालुओं को दिलाया। उन्हाेंने गुरुनानक जी के जीवन के विविध प्रसंगों के माध्यम से चिंतन, चरित्र और व्यवहार का संदेश दिया। उपस्थित संगत ने भी भजनों से भाव विभोर कर दिया। भजन गाया कि सतगुरु नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जग चानन होआ, ज्यो कर सूरज निकलया, तारे छपे अंधेर पलोया। श्री गुरू नानक देव जी के दरबार को भव्य रूप देकर गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी में सजाया गया। गुरुद्वारे की सजावट भी बिजली की झालरों से की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी महासचिव जगिंदर सिंह गांधी ने गुरु पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन