फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Licenses of eight shops suspended for irregularities in fertilizer sales, notice issued to one

Hardoi News: उर्वरक बिक्री में गड़बड़ी पर आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

Thu, 26 Jun 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Licenses of eight shops suspended for irregularities in fertilizer sales, notice issued to one
हरदोई। उर्वरक बिक्री में गड़बड़ी पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बृहस्पतिवार को आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। एक विक्रेता को नोटिस दिया। बताया कि किसानों से उर्वरक का अधिक मूल्य लेने और जमाखोरी की पुष्टि पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम में एफआईआर और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक कंपनियों की यूरिया, डीएपी के साथ किसानों को दूसरे उत्पाद दिए जाने पर रोक लगा दी है। बताया कि खरीफ सीजन में फसलों की बुआई और रोपाई तेजी से हो रही है। किसानों को गुणवत्तायुक्त और तय मूल्य पर उर्वरकों की आपूर्ति दिलाई जानी है। सभी उर्वरक आपूर्तिकर्ता कंपनी की तरफ से यूरिया, डीएपी, एनपीके के साथ अन्य किसी प्रकार के उत्पाद की आपूर्ति पर जनपद में रोक लगा दी गई है। थोक उर्वरक विक्रेताओं को भी आदेश दिए गए हैं कि वह मुख्य उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें। थोक और फुटकर विक्रेताओं से कहा कि मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद दिए जाने की पुष्टि पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि विकास खंड पिहानी, टड़ियावां के 12 विक्रेताओं और विकास खंड कोथावां व भरावन के 16 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। बताया कि पिहानी के कृषि सेवा केंद्र, गुप्ता खाद भंडार, एसएमए फर्टिलाइजर, न्यू गुप्ता खाद भंडार, कुशवाहा खाद भंडार पेंग, जनता खाद भंडार अतरौली, शिव खाद भंडार अतरौली, हरिनाम खाद भंडार गोंडवा के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। किसान सेवा केंद्र पिहानी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed