{"_id":"640cbca4a7a78fb34204ebe6","slug":"lekhpals-laptop-did-not-work-dm-reprimanded-hardoi-news-c-12-1-118398-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लेखपाल का नहीं चला लैपटाप, डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लेखपाल का नहीं चला लैपटाप, डीएम ने लगाई फटकार
Sat, 11 Mar 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल का नहीं चला लैपटाॅप, डीएम ने लगाई फटकार
- कोतवाली परिसर में समाधान दिवस पर कम रहे फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादी नहीं पहुंचे। इस दौरान लेखपाल का लैपटाॅप नहीं चला, तो डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने हल्का लेखपालों से गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण संबंधित अधिग्रहित की गई जमीनों के लंबित मामलों के बारे में जानकारी ली और लंबित मामलों को शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा में होने वाले नुकसान का सही समय से आंकलन कर रिपोर्ट दी जाए। इससे किसानों को समय से मुआवजा मिल सके। वरासत, पट्टे पर कब्जा दिलाने को लेकर सभी लेखपाल गंभीरता बरते, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने मौजूद लेखपालों से सरकार की ओर से मिले लैपटॉप दिखाने को कहा लेकिन मौजूद लेखपालों में से एक लेखपाल अपना लैपटॉप डीएम को दिखाया, लेकिन उसे चालू नहीं कर सका। इस पर डीएम ने नाराजगी जताकर कहा कि सभी लेखपाल लैपटॉप को समय से चार्ज कर साथ रखने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में नाली से संबंधित शिकायत नारायणमऊ से रामसागर ने दर्ज कराई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
त्योहार का रहा असर
बिलग्राम। थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसी राजस्व अधिकारी के न पहुंचने से समाधान दिवस मैं सन्नाटा छाया रहा। यहां दो शिकायतें आई एक ग्राम सभा हैबतपुर और दूसरी भोगैतापुर से भूमि की पैमाइश को लेकर थी। थाना प्रभारी ने बताया कि समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। संडीला में कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें तीन शिकायतें आई। नायब तहसीलदार यशवंत सिंह, देवानंद कोतवाल दिलेश कुमार सिंह सहित कानूनगो और लेखपाल रहे।