{"_id":"5e5ab2b78ebc3ef3f0265a05","slug":"lekhpal-hardoi-news-knp5477863197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंग की गई लेखपाल संघ की सदर तहसील कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंग की गई लेखपाल संघ की सदर तहसील कमेटी
विज्ञापन
हरदोई। जिला मंत्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने लेखपाल संघ की उपशाखा सदर तहसील की कार्यकारिणी भंग कर दी है। जिला मंत्री ने एक संयोजक व दो सह संयोजक नामित कर उन्हें कमेटी का संचालन करने व कमेटी के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।
उप्र लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील सदर की कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर 2019 में पूर्ण हो चुका है। लेकिन आंदोलन जारी होने के कारण समय पर कमेटी के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी थी। दो दिन पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शनिवार को जिला मंत्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने उप शाखा तहसील सदर की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
जिला मंत्री ने कमेटी भंग करने के साथ ही श्रीपाल वर्मा को उप शाखा तहसील सदर की कमेटी का संयोजक व अमित मिश्रा एवं कृष्ण किशोर श्रीवास्तव को सह संयोजक नामित कर उन्हें तहसील संस्था के कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला मंत्री ने संयोजक व दोनों सह संयोजक को अपने कार्यकाल में ही उप शाखा तहसील सदर की द्विवार्षिक कमेटी के चुनाव कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील सदर के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कमेटी का चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को ही वह तहसील में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। कहा कि जिला कमेटी की ओर से पत्र मिलने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।