फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   LED will save electricity in homes

बिजली बचाने को घरों में अब लगेंगे एलईडी

Tue, 24 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
LED will save electricity in homes

बिजली की बढ़ती मांग को काबू में करने को केंद्र

विज्ञापन
सरकार ने अब एक नया फार्मूला अपनाया है। केंद्र के निर्देश पर अब हर घर में एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। घरों तक एलईडी बल्ब लगाने की जिम्मेदारी सरकार ने बिजली विभाग को दी है। बिजली विभाग घर घर जाकर दो एलईडी बल्ब देगा और उसकी वसूली बिल से की जाएगी।

योजना को लेकर फिलहाल तो जिले में लिखित आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। आपूर्ति को लेकर वैसे ही देश भर में हाय तौबा मची हुई है। ऐसे में बिजली की मांग में कमी लाने को अब केंद्र सरकार ने एक फार्मूला निकाला है। जिसमें बिजली की खपत में कमी लाने के लिए कम से कम प्रयोग की बात कही गई है।

इसके लिए अब उपभोक्ताओं को एलईडी बल्बों का प्रयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। अभी तक एलईडी बल्ब को लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा, पर अब केंद्र सरकार ने एक योजना को शुरू किया, जिसमें उपभोक्ताओं को घर घर जाकर एलईडी बल्ब दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने हर विद्युत उपभोक्ताओं को कम से कम दो एलईडी बल्बों को लगाने पर जोर दिया है। इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने विभाग को हर उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर दो एलईडी बल्ब देने के निर्देश दिए हैं, जिसकी कीमत उपभोक्ताओं के बिल से जोड़ कर वसूली जाएगी।

सरकार की योजना की जानकारी अफसरों तक पहुंच गई है। हालांकि, अभी इस बाबत जिले में कोई लिखित आदेश नहीं आया है। अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि योजना की जानकारी तो हुई है, पर आदेश आने पर ही उसको लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed