{"_id":"6238bb3c6e98c26bc85c0f3d","slug":"lawyer-and-client-clash-in-court-uproar-hardoi-news-knp686735728","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में वकील और मुवक्किल भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में वकील और मुवक्किल भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को लगभग आधे घंटे तक वकील और मुवक्किल के बीच बवाल होता रहा। दरअसल, पुलिस एक युवती को बयान के लिए न्यायालय लाई थी।
यहां युवती के पिता व उसके वकील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बवाल हाथापाई तक पहुंचा तो दर्जनों वकील व तारीख पर आए मुवक्किलों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो वकीलों की पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। वकीलों ने पुलिस पर युवती के बयान कराने में देरी का आरोप लगाया है। मामला सांडी कस्बे के एक मामले से जुड़ा है।
बिलग्राम इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि सांडी कस्बे की निवासी एक युवती नौ माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने 17 मार्च को सांडी कस्बे से ही उसको ढूंढ लिया था। सोमवार को परिवार न्यायालय में उसके बयान के लिए उसे साथ लेकर आए थे।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, युवती के पिता और केस में वकालत कर रहे वकील के बीच में झड़प हुई और अधिवक्ताओं ने उसके साथ हाथापाई की। उधर, अधिवक्ताओं ने बिलग्राम पुलिस पर युवती के देर से बयान कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस बात पर पुलिस से भी वकीलों की कहासुनी होती रही। बवाल करीब आधे घंटे तक चलता रहा। इसके बाद कुछ अधिवक्ताओं ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।