फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Law and order is better than other states '

‘कानून व्यवस्था अन्य राज्यों से है बेहतर’

Mon, 16 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
" Law and order is better than other states '

प्रदेश की कानून व्यवस्था अन्य प्रदेशों से बेहतर है।

विज्ञापन
विगत वर्षों से इस वर्ष अपराधों में कमी आई है। प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में भी कमी आई है। प्रदेश के शराब माफियाओं की सूची तैयार की गई है। जल्द ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
 
प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी एके जैन रविवार की देर शाम पुलिस लाइन में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों पर भी अंकुश लगा है। शराब माफियाओं की सूची तैयार की गई है। जो सभी एसपी को भेज दी गई है और जल्द ही ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिले में नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या पर कहा कि आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर व रासुका भी लगाई जाएगी। इलाहाबाद प्रकरण पर कहा कि पुलिस कर्मी का इलाज चल रहा है। गोली चलने के मामले की जांच सीबीआई करेगी और जो भी दोषी होगा उसको सजा मिलेगी।

जिले के अरवल थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में कहा कि इस संबंध में जानकारी है। लखनऊ में जिन लोगों को इलाज चल रहा, उन लोगों ने शराब पीने की बात नहीं कही है, फिर भी मामले में कोई आरोप लगता है, तो उसकी जांच कराई जाएगी।

कहा कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों की कमी अगले तीन साल में पूरी हो जाएगी और जो भी रिक्त पद है वह जल्द ही भरे जाएंगे। इस मौके पर एसपी उमेश सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी राम लाल राय, सीओ हरियावां पीके मिश्र, सीओ हरपालपुर नितेश सिंह, एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed