{"_id":"6b0c62f609bcf5bbf6034b34","slug":"traffic-jams-on-the-roads-encroachment-on-the-footpaths-walking-has-become-difficult-hardoi-news-c-213-1-hra1004-160979-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़कों पर जाम, फुटपाथों पर कब्जा... पैदल चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़कों पर जाम, फुटपाथों पर कब्जा... पैदल चलना मुश्किल
विज्ञापन
फोटो-14- सिनेमा रोड पर फुटपाथ पर लगी दुकानों के कारण लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
हरदोई। सड़क और फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण ने यात्रियों व पैदल राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अतिक्रमण के लगातार बढ़ते दायरे से रोजाना जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई हिस्सों में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान सजा रखा है जबकि ठेले और खोमचे वालों ने फुटपाथों पर कब्जा जमा लिया है।
शहर में कई ऐसे मार्ग हैं जहां फुटपाथ तो बिलकुल बचे ही नहीं हैं। पैदल चलने की जगह न मिलने से राहगीरों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ रहा है जिससे व्यस्त सड़कों पर जाम की समस्या और गंभीर हो रही है।
सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहा और वहां से छोटा चौराहे तक दिन में निकला दुश्वार हो चुका है। बाजार में दोनों फुटपाथों पर मेज और ठेले लगाकर ऊनी कपड़े और स्वेटर के ढेर सजाए गए हैं। इतना ही नहीं तमाम दुकानदारों ने कपड़ों से सजी रैक को सड़क तक लगा रखा है।
विज्ञापन
चलने के लिए फुटपाथ खत्म हो गया है और राहगीरों को सड़क पर आवाजाही करनी पड़ रही है। दुकानों के बाहर सजाया गया यह सामान पैदल चलने वालों की जगह घेर रहा है। इतना ही नहीं फुटपाथ पर ठेले वालों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है लेकिन शहर में उसका भी पालन नहीं हो रहा है।
सिनेमा रोड पर दुकानों के बाहर बिक्री के लिए सजाए गए कपड़े और बिक्री स्टॉल के बीच लोगों की भीड़ देर शाम तक बनी रहती है। फुटपाथ घिरे होने से पैदल चलने वाले लोग सड़क के बीच से गुजरने को विवश हैं। इसी दौरान चौपहिया वाहन, बाइक और ई-रिक्शा भी सड़कों पर आवागमन करते रहते हैं।
इस वजह से सप्ताह के सातों दिन शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। राहगीरों व खरीदारों की भीड़ के चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम जाती है और जाम के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।