{"_id":"8f7ce0c4d0b5f6b0d48fdb2f4eb9aa7e","slug":"lalit-modi-should-resign-in-case-the-accused-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित मोदी मामले में आरोपी मंत्री दें इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित मोदी मामले में आरोपी मंत्री दें इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि केेंद्र सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा करने के
बावजूद जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि ललित मोदी
मामले में आरोपी मंत्रियों को नैतिकता पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
वह रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकाराेें से वार्ता कर रहे थे। कहा कि नैतिकता का दावा करने वाली भाजपा को अपनी सरकार की कथनी करनी पर चिंतन करते हुए राजस्थान की सीएम समेत अन्य आरोपी मंत्रियों सेे इस्तीफा ले लेना चाहिए।
कहा कि दैवी आपदा से निपटने को प्रदेश सरकार ने निजी संसाधनों से ढाई हजार करोड़ रुपये पीड़ित किसानों को बांट दिए, पर केंद्र सरकार ने उनको फू टी कौड़ी तक की मदद नहीं दी। कहा कि तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर भाजपाइयों को पहले केंद्र सरकार से मालूम करना चाहिए कि दैवी आपदा से निपटने को कितनी राशि किस तारीख में प्रदेश सरकार को भेजी है, प्रदेश सरकार पर अनर्गल आरोप लगाना उचित नहीं।
उन्होंने कहा कि सूट बूट की केंद्र सरकार उद्योगपतियों को ही योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। यह देश की जनता के साथ विश्वासघात है। इसका जवाब जनता जरूर देगी। कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही। आज अरहर की दाल 120 रुपये किलो बिक रही, जिससे लोग परेशान हैं।
कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं जिले में लागू कराने के लिए वह प्रयासरत है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राम प्रकाश शुक्ला मौजूद थे।