{"_id":"63139b421ed69a07fe5175cd","slug":"lal-bahadur-selected-for-state-award-hardoi-news-knp7162407168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबहादुर ने स्कूल की तस्वीर बदली तो मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबहादुर ने स्कूल की तस्वीर बदली तो मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन
हरदोई। बदहाल स्कूल की तस्वीर बदलने पर सुरसा विकास खंड के म्योनी में तैनात प्रधानाध्यापक लालबहादुर को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
लाल बहादुर की प्रथम नियुक्ति 14 मई 1998 को सहायक अध्यापक पद पर प्राथमिक विद्यालय ढफरापुर विकास क्षेत्र अहिरोरी में हुई थी। 26 नवंबर 2009 को पदोन्नति के पश्चात प्राथमिक विद्यालय म्योनी में बतौर प्रधानाध्यापक गए।
ये भवन खंडहर जैसा था। परिसर पर अराजकतत्वों का कब्जा था। विद्यालय की दयनीय स्थिति को देखकर अभिभावकों से मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों की संख्या बढ़ाई। 2019 में राज्यस्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हुआ। फरवरी 2020 को निदेशक बेसिक शिक्षा ने सम्मानित किया। (संवाद)