फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lakshmi-Ganesh will be worshipped during the solar solstice and Taurus ascendant.

Hardoi News: सूर्य की संक्रांति और वृष लग्न में होगा लक्ष्मी-गणेश का पूजन

Sun, 19 Oct 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi-Ganesh will be worshipped during the solar solstice and Taurus ascendant.
फोटो-10- इले​​क्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  
हरदोई। दिवाली आज है। घरों से लेकर सरकारी प्रतिष्ठानों, धर्म स्थलों पर दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। लक्ष्मी-गणेश पूजन होगा। इस दिवाली पर सूर्य संक्रांति का योग है। वृष लग्न में सूर्य की संक्रांति में दिवाली पूजन के लिए आज (सोमवार) शाम 6.51 से रात 8.48 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इस अवधि में लक्ष्मी-गणेश के पूजन से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक मनाया जाता है। आचार्य सनत्कुमार मिश्रा और शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि दिवाली पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लेकर घर तक में लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए कई मुहूर्त हैं। सूर्य की संक्रांति में दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लेखा-जोखा का भी पूजन होता है। साथ ही लक्ष्मी-गणेश के पूजन के लिए दोपहर में दो घंटे से अधिक का शुभु मुहूर्त है। कुंभ लग्न में दोपहर 2.30 से 3.44 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजन के लिए मुहूर्त है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिष्ठान और घरों पर पूजन के लिए सूर्य की संक्रांति में वृष लग्न में शाम 6.51 से रात 8.48 बजे तक सर्वोत्तम मुहूर्त है। बताया कि 21 प्रतिपदा रहेगी जबकि 22 अक्तूबर को सुबह सात से 9.35 बजे तक अन्नकूट, गोवर्धन पूजन और शाम को दीपदान किया जाएगा। 23 अक्तूबर को भाई दूज के लिए पूरे दिन मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाजारों में भीड़-भाड़ रही। लोगों ने दिवाली के पूजन के लिए खरीदारी की। बाजार में लोगों ने धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की खरीदारी न कर पाने वाले परिवारों ने रविवार को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ ही भगवान कुबेर और सरस्वती आदि की प्रतिमा की खरीदारी की। लोगों ने पूजन सामग्री, खील-खिलौना, मिट्टी की दीये और जरूरी सामग्री की खरीदारी की।

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

फोटो-10- इलेक्टि्क दीये व झालरें खरीदतें लोग। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed