फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lack of water in the canals dried crops

नहरों में पानी न होने से सूख रहीं फसलें

Sun, 17 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 17 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lack of water in the canals dried crops
सूखी शारदा नहर - फोटो : अमर उजाला

टोडरपुर। बढ़ती गर्मी के साथ पछुआ हवाओं से लोगों के कंठ सूख रहे हैं। वहीं, नहरों में पानी न होने से फसलें सूखने लगी हैं। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं। शारदा नहर काफी समय से सूखी पड़ी है। वहीं, गर्रा नदी का जलस्तर भी घटता जा रहा है। हजारों बीघा फसल बिना पानी के सूख रही है। क्षेत्र के किसान गर्रा नदी से पंपसेट के जरिये भी खेती करते थे।

विज्ञापन


क्षेत्र से निकली सुखेता नहर भी फसलों को पानी देने में सक्षम थी। जिससे क्षेत्र में बिछा नहरों का जाल किसानों के लिए वरदान साबित होता था।     अब स्थिति बदल गई है, भीषण गर्मी से खेती पर संकट के बादल छाने लगे हैं। सरकारी ट्यूबवेल भी सिंचाई के लिए बनवाए गए थे, जिनमें अधिकांश अव्यवस्थाओं के चलते ठप पड़े हैं। भूजल स्तर गिरने से पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। आज पीने के पानी का भी संकट है। सूखी नहरें, ताल-तलैया और सूखी सुखेता नदी से हजाराें एकड़ भूमि सूख रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक बाबू खां से किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। तो विधायक ने नहर में अतिशीघ्र पानी दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed