फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer's Body Found Hanging After Son's Head-Shaving Ceremony

Hardoi News: बेटे के मुंडन के बाद फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 23 Apr 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Laborer's Body Found Hanging After Son's Head-Shaving Ceremony
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के जगरौली गांव में बेटे के मुंडन समारोह के अगले दिन बृहस्पतिवार को मजदूर का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

जगरौली निवासी शिव कुमार (40) दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। उनके छोटे बेटे राज का मुंडन बुधवार को था। मुंडन कराने के लिए वह पत्नी आरती और पांचों बच्चों के साथ एक सप्ताह पहले गांव आए थे। मुंडन के मौके पर गांव में दावत और नाच गाना भी हुआ था। ग्राम प्रधान श्रवण के मुताबिक, शिव कुमार बृहस्पतिवार सुबह लगभग पांच बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। इसके लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों ने उनका शव प्राइमरी स्कूल के पास सड़क के किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनोें ने भी घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। आत्महत्या की वजह भी परिजन नहीं बता पा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed