फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer dies after being hit by rotavator, brother alleges murder

Hardoi News: रोटावेटर की चपेट में आए मजदूर की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 26 Nov 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by rotavator, brother alleges murder
फोटो-16- जाहिद। फाइल फोटो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांक में मंगलवार शाम रोटावेटर की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने गांव के कुछ लोगों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सांक गांव निवासी जाहिद अली (25) मजदूरी करते थे। जाहिद अली के छोटे भाई राहत अली के मुताबिक, मंगलवार दोपहर गांव के कुछ लोग जाहिद के खेत की जोताई कराने के लिए जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे जबकि वह जाने के लिए मना कर रहे थे। शाम के समय गांव वालों से सूचना मिली कि जोताई के दौरान जाहिद रोटावेटर की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

राहत अली जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें जाहिद खून से लथपथ मिले। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहत ने बताया कि दो साल पहले जाहिद की शादी हुई थी। कुछ माह बाद ही उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने मायके चली गई थी। जाहिद दो भाई और चार बहनों में सबसे बड़े थे। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-16- जाहिद। फाइल फोटो

फोटो-16- जाहिद। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed