{"_id":"651ef281a06d5a87fc0bb759","slug":"laborer-died-during-treatment-family-members-blocked-the-road-by-keeping-the-dead-body-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4641-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। बीती 29 सितंबर को हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से घायल हुए मजदूर की लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। मजदूर जिस कंपनी में काम करता था, उसकी तरफ से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलने पर परिजन मान गए।
मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद के उचौलिया थाना क्षेत्र के महमदपुर सल्लिया गांव निवासी वीर बहादुर (40) पिछले लगभग पांच साल से अपनी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में रहता था। यहीं रहकर वह मजदूरी करता था। इन दिनों वह हरदोई-लखनऊ मार्ग का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा था।
काम करने के दौरान ही बीती 29 सितंबर को उसे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी गुरुवार को मौत हो गई। परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक के साले सुरेश का कहना था कि परिवार की परवरिश का कोई इंतजाम नहीं है। इस पर कंपनी की ओर से दो लाख रुपये की सहायता दे दी गई।