फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer crushed to death by trolley

Hardoi News: ट्राली से कुचलकर मजदूर की मौत

Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Laborer crushed to death by trolley
फोटो-38-राजीव। फाइल फोटो
विज्ञापन

- टड़ियावां थाना क्षेत्र के अयारी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

टड़ियावां। थाना क्षेत्र के अयारी गांव में ट्राली से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया।

अयारी निवासी राजीव (28) मजदूरी करता था। कुछ खेत भी उसने बंटाई पर ले रखा था। शुक्रवार शाम गांव के ही प्रेम कुमार यादव के ट्रैक्टर ट्राली से घूरे वाली खाद एक खेत में डाली जा रही थी। ट्रैक्टर और ट्राली खेत में चालक ने खड़ा किया था। इस बीच राजीव ट्राली का सपोर्ट नीचे से खोलने लगा। ढलान पर होने के कारण ट्रैक्टर चल पड़ा और ट्राली के पहिए से कुचलकर राजीव की मौत हो गई। मृ़तक के परिवार में पत्नी सरिता है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed