{"_id":"66b14ddcfce1bf35790c4924","slug":"lab-operator-and-doctor-arrested-for-wrong-report-and-recovery-hardoi-news-c-213-1-hra1001-117986-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गलत रिपोर्ट व वसूली में लैब संचालक और चिकित्सक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गलत रिपोर्ट व वसूली में लैब संचालक और चिकित्सक गिरफ्तार
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। गर्भवती महिला की फर्जी एचआइवी पॉजिटिव रिपोर्ट बनाकर 60,000 रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने लैब संचालक व हिंद हास्पिटल के एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु की है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि लैब संचालक सवायजपुर कोतवाली के सिमरिया गावं निवासी सचिन दीक्षित और विवेचना में प्रकाश में आए हिंद हॉस्पिटल के डॉक्टर श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के अहलादपुर निवासी डॉ. हिमांशु पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया कि आशा कार्यकर्ता रेखा व नर्स लक्ष्मी के विरुद्ध भी कार्रवाई जारी है। बताया कि यह लोग लैब व हॉस्पिटल में जांच के नाम पर लोगों से वसूली कर रहे थे। बता दें कि भरखनी गांव की एक गर्भवती महिला 30 जून को प्रसव के पाली स्वास्थ्य केंद्र आई थी। खून की जांच में लैब संचालक ने महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताया था। इसी बात पर डॉक्टर ने 60,000 रुपये वसूल लिए थे। महिला के पति ने सात जुलाई को शाहजहांपुर में दूसरी जांच कराई। इसमें महिला एचआईवी निगेटिव आई।
12 जुलाई को नोडल अधिकारी मनोज सिंह ने न्यू हिंद हॉस्पिटल और 23 जुलाई को नोडल अधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा ने लैब को सील कर दिया था। लैब संचालक सचिन दीक्षित पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।