फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kukuri, Atrauli, Bhatpur, Kheda

Hardoi News: कुकुरी,अतरौली,भटपुर,हरिगवा,गड़रियाखेड़ा ने जीते मैच

Thu, 19 Jan 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kukuri, Atrauli, Bhatpur, Kheda
फोटो-24- क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : HARDOI
भरावन। श्याम जी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सुपर सेकेंड के मैच खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। कुकुरी, अतरौली, भटपुर, हरिगवा व गड़रिया खेड़ा ने अपने अपने मैच जीते।
विज्ञापन

कुकुरी टीम के कप्तान अतुल सिंह ने टॉस जीता और सुरजापुर टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सुरजापुर टीम ने 100 रन बनाए। जवाब में कुकुरी टीम ने 10 ओवर एक गेंद खेलकर छह विकेट पर 101 रन बनाए। कुकुरी टीम ने सुरजापुर टीम को चार विकेट से हराया। कुकुरी के कप्तान अतुल सिंह मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

दूसरा मैच अटार और अतरौली टीम के बीच हुुआ। अटारी टीम के कप्तान बंटी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। जवाब में अतरौली टीम की टीम ने 11 ओवर तीन गेंद खेलकर तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए। अतरौली टीम ने अटारी टीम को तीन विकेट से हराया। शिवा मैन ऑफ द मैच बने। तीसरे मैच में भटपुर टीम टीम ने 140 रन बनाए। जवाब में घेरवा की टीम 97 रन पर ढेर हो गई। सतेंद्र मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच पुरवामान और हरिगवां टीम के बीच हुआ। पुरवामान टीम के कप्तान सुशील ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 115 रन बनाए। जवाब में हरिगवा की टीम नौ ओवर तीन गेंद खेलकर छह विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। हरिगवा ने पुरवामान टीम को चार विकेट से हराया।

बहोहिया और गड़रिया खेड़ा के बीच हुए पांचवें मैच में बहोरिया की टीम ने 110 रन बनाए। जवाब में गड़रिया खेड़ा टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। गड़रिया खेड़ा टीम ने बहोहिया टीम को पांच विकेट से हराया। कुलदीप मैन ऑफ द मैच बने। आयोजक अतुल सिंह, ओमकार अवस्थी, शानू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, शिवम शुक्ल, अंशू अर्कबंशी, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed