फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Krishna Mohan, a resident of Chandupur, became the trustee of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Trust

Hardoi News: चंदूपुर के रहने वाले कृष्ण मोहन बने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी

Tue, 09 Sep 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Krishna Mohan, a resident of Chandupur, became the trustee of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Trust
हरदोई। मूलरूप से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चंदूपुर निवासी कृष्ण मोहन को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया है।
विज्ञापन

वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संघ चालक भी हैं। भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त कृष्ण मोहन हरदोई जनपद में वर्ष 2014 से संघ की गतिविधियों में सक्रिय हुए थे। महज 11 वर्ष में ही वह क्षेत्र संघ चालक बन गए और अब उन्हें श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट का ट्रस्टी भी बनाया गया है।
महाराष्ट्र कैडर के आईएफएस अफसर रहे कृष्ण मोहन वर्ष 2012 मेें सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह हरदोई में सिनेमा रोड पर स्थित अपने आवास पर भी रहने लगे थे। संघ के तत्कालीन जिला कार्यवाह संजीव खरे के संपर्क में आकर वह लगातार संघ कार्याें के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने लगे।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में उन्हें नगर संघ चालक बनाया गया था। इसके बाद वह जिला और फिर प्रांत संघ चालक बनने के बाद कुछ माह पहले क्षेत्र संघ चालक बनाए गए थे। उन्हें श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाए जाने की जानकारी पर जिले के स्वयं सेवकों के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र की नौकरी और अनुसूचित जाति से आने का मिला लाभ
सार्वजनिक तौर पर भले ही कोई इसे स्वीकार न करे लेकिन संघ में अनुसूचित जाति के लोगों को जोड़ने की मुहिम पिछले लगभग 15 वर्ष से तेजी से चल रही है। आम चर्चा है कि इसी मुहिम के तहत कृष्ण मोहन को पहले नगर संघ चालक बनाया गया और कुछ ही वर्ष में वह क्षेत्र संघ चालक के पद तक पहुंच गए। इसके अलावा वह महाराष्ट्र कैडर के आईएफएस रहे हैं। संघ का मुख्यालय नागपुर में है। वहां संघ के लाेगों से भी संपर्क संबंध की चर्चा मंगलवार को श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाए जाने के होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed