फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   koyal bag sub station closed for 6 hour

Hardoi News: छह घंटे बंद रहा कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र

Mon, 08 May 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
koyal bag sub station closed for 6 hour
हरदोई। पेड़ काटने के कारण रविवार को विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कालोनी छह घंटे तक बंद रहा। वहीं, लोकल फाल्ट के कारण शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में पेड़ काटने के कारण आपूर्ति रविवार की सुबह बंद कर दी गई थी। शाम को चार बजे बहल हो सकी। छह घंटे तक बिजली उपकेंद्र के बंद रहने से उससे जुड़े दस हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। लोगों के गर्मी में बिजली न मिलने से परेशान होना पड़ा। बिजली बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं, लोकल फाल्ट के कारण सिटी उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। इसके अलावा सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में भी दोपहर दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे लक्ष्मीपुरवा, कृष्ण नगरिया, सरायथोक पश्चिमी निवासी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि एक पेड़ काटा जाना था। इस कारण आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। शहर में कुछ स्थानों लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed