{"_id":"65ad813aad99f54afb06e89a","slug":"koroundh-shyamdaspur-defeated-saidapur-hardoi-news-c-213-1-hra1001-9622-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोरौंध श्यामदासपुर ने सैदापुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोरौंध श्यामदासपुर ने सैदापुर को हराया
Mon, 22 Jan 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
भरावन। झबरेश्वर द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को कोरौंध मैदान पर सैदापुर व कोरौंध श्यामदासपुर की टीम के बीच खेला गया। कोरौंध श्यामदासपुर की टीम ने 115 रनों जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
कोंरौध श्यामदासपुर टीम के कप्तान सुमित सिंह चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 226 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सैदापुर टीम के कप्तान पंकज की टीम 15 ओवर चार गेंद खेलकर 111 रनों पर सिमट गई। कोरौंध के खिलाड़ी आदित्य पांडेय ने 112 रन व दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच व टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
बेस्ट गेंदबाज बने कोरौंध के खिलाड़ी आशीष कश्यप, बेस्ट कैच पकड़ने पर छतिहा के खिलाड़ी कुनाल सिंह तोमर को चुना गया। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब आदित्य पांडेय के नाम रहा। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बाजपेयी, जितेंद्र सिंह उर्फ छोटे भैया, प्रदीप सिंह, आशीष अवस्थी ने विजेता टीम कोरौंध श्यामदासपुर व उपविजेता टीम सैदापुर के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंपरायरिंग कुनाल सिंह व देवा ने की। स्कोरिंग गोले, कमेंट्री अमित सिंह तोमर, शिवम सिंह ने की। आयोजक शिवमोहन सिंह, मयंक पांडेय, कौशल सिंह, धीरू सिंह, सुनील सिंह, कल्लू सिंह आदि रहे।