{"_id":"5e079f3d8ebc3e87f2539df7","slug":"kisano-ka-hungama-hardoi-news-knp53498881","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं से निजात दिलाने को भाकियू भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं से निजात दिलाने को भाकियू भड़की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने की सहित सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों व किसानों ने प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी पुलकित खरे को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
भाकियू के शाहाबाद तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि जनपद के विकास खंड टोंडरपुर व पिहानी में बनी गोशालाएं शोपीस बनकर रह गईं हैं यहां गोवंशों के खाने व रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। जल्द ही इन गोशालाओं की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए व किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे मवेशियों को अतिशीघ्र गोशलाओं में पहुंचाया जाए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिहानी विकास खंड के गांव आहेमी में मनरेगा के तहत जो कार्य हुए है उनमें भ्रष्टाचार हो रहा हैं। प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत में उनके ही परिवार वालों को काम दिया जा रहा है। पात्र मजदूरों मजदूरों को मनरेगा से वंचित किया जा रहा है। किसानों ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की भी मांग की।
इस मौके पर पिहानी ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, रिंकू सिंह, अमिताभ सिंह, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।