फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kisan Morcha's Parikrama Yatra that visited 906 villages ends

Hardoi News: 906 गांवाें में घूमी किसान मोर्चा की परिक्रमा यात्रा समाप्त

Tue, 12 Mar 2024 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 12 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha's Parikrama Yatra that visited 906 villages ends
हरदोई। जनपद की 906 ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक किसानों से संपर्क करने के बाद भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा मंगलवार को पूरी हो गई। समापन मौके पर सुरसा विकास खंड के खजुरहरा गांव में चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने बीते 10 वर्ष में किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से किसान मोर्चा के बैनर तले जनपद की 906 ग्राम पंचायतों में ग्राम परिक्रमा यात्रा निकालने का निर्णय लिया था। पिहानी ग्रामीण मंडल के हाजीपुरगांव से शुरू हुई यात्रा खजुरहरा में खत्म हुई। समापन मौके पर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि परिक्रमा यात्रा में बड़ी संख्या में किसानों का संपर्क भाजपा कार्यकर्ताओं से हुआ है।
विज्ञापन

समापन अवसर पर सांडी विधायक प्रभाष कुमार और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed