फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kisan bajar

गुलजार होने को तैयार किसानों का अपना बाजार

Mon, 02 Mar 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
kisan bajar
हरदोई। व्यापारियों, किसानों और लोगों के हित को ध्यान में रखकर साढ़े ग्यारह करोड़ की लागत से शहर के सरकुलर रोड पर किसान बाजार (शॉपिंग कॉम्पलेक्स) बनकर तैयार हो गया है। निर्माण शाखा से भवन हैंडओवर होने के बाद मंडी प्रशासन ने किसान बाजार में स्थित दुकानों के आवंटन को नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि 10 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवंटन प्रक्रिया पूर्ण होते ही बाजार क्रियाशील हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के नवीन गल्ला मंडी से संबद्ध किसान बाजार के स्थापना की नींव 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इसके निर्माण की घोषणा किए जाने के बाद रखी गई थी। 11.50 करोड़ रुपये की लागत से किसान बाजार का भवन बनने के बाद मंडी की निर्माण शाखा ने 2019 के अंत में इसे मंडी प्रशासन को हैंडओवर कर दिया।
विज्ञापन

भवन हैंडओवर होने के बाद डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर मंडी प्रशासन ने इसे गुलजार करने की कवायद शुरू कर दी है। दो मंजिला परिसर में बनी 24 दुकानों में से पहले चरण की प्रक्रिया के बाद 10 दुकानों आवंटन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सरकुलर रोड पर बेलाताली के पास बनकर तैयार हुए किसान बाजार में 24 दुकानें हैं। दुकानों के साथ ही एक स्टोर, एक बहुउद्देशीय हॉल, टॉयलेट, 3 गेस्ट सुईट, तीन हॉल, एक डाइनिंग हॉल, एक रिक्रिएशन रूम, पेंट्री और दो ऑफिस एरिया समेत लंबी चौड़ी पार्किंग, बिजली व्यवस्था के लिए जेनरेटर लगे हैं। सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

किसान बाजार में बनी दुकानें व्यापारियों व किसानों समेत अन्य लोग भी ले सकते हैं। इसके लिए मंडी प्रशासन की ओर से दुकानों का बेस प्राइस निर्धारित किया गया है। आवेदन के बाद खुली बोली, नीलामी प्रक्रिया आयोजित होती है, जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले के पक्ष में आवंटन का आदेश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed