फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kisaan ki hatya me 8 per riport

किसान की हत्या के मामले में आठ पर रिपोर्ट

Sat, 13 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
kisaan ki hatya me 8 per riport
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर में भूमि विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गुरुवार आधी रात ग्राम करनपुर में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और हथियार चल गए थे। घटना में एक पक्ष के लेखपाल (45) पुत्र छक्कू, उसके चचेरे भाई मदन (40) और बटेश्वर घायल हो गए थे। शुक्रवार को लेखपाल की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। पूरे मामले में मृतक के भाई परमाई लाल की तहरीर पर गांव निवासी बुद्धा, नीरज, नन्हे, दिनेश, राहुल, शिशुपाल, सुधीर और तन्नू के विरुद्ध मारपीट, बलवा और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अरवल के थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापा डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed