फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kin commotion at police station

परिजनों का थाने पर हंगामा

Sat, 05 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 05 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kin commotion at police station

जमीन खरीदारी को लेकर चार लाख रुपये के लेनदेन की

विज्ञापन
रंजिश को लेकर हत्या के मामले मेें नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनाें ने थाने पहुंच कर हंगामा किया और अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

शुक्रवार को तकरीबन दो दर्जन लोगों के साथ थाने पहुंची मृतक की पत्नी सुनीता, मां कलावती ने घटना के चार दिन गुजरने के बाद भी नामजद आरोपियोें की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताते हुए पुलिस से महेश के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों ने गिरफ्तारी मेें लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शीघ्र आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह मजबूरन बड़े अफसरों के यहां तक जाएंगे। मौके पर मौजूद एसआई राजन श्रीवास्तव ने परिजनों को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की दो टीमें सक्रिय हैं। शाहजहांपुर से लेकर दिल्ली तक दबिश का क्रम जारी है।

उन्होंने यकीन दिलाया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। ज्ञात हो कि 30 अगस्त को सर्राफा व्यापारी महेश उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला अंबेडकरनगर को दुकान से बुलाकर ग्राम गदनापुर के पास बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी सुनीता ने महेश के बहनोई धर्मेंद्र उर्फ धाकड़  उसके भाई जितेंद्र उर्फ जंडैल निवासीगण शाहजहांपुर हाल पता दिल्ली समेत छह लोगों के विरुद्ध रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed