फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kasturba's girls will get education till secondary level

Hardoi News: कस्तूरबा की बालिकाओं को माध्यमिक तक मिलेगी शिक्षा

Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kasturba's girls will get education till secondary level
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को कक्षा आठ के बाद प्रवेश के लिए अब भटकना नहीं होगा। उनको इंटर तक की शिक्षा दिलाई जाएगी। प्रथम चरण में जिले के पांच विद्यालयों की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। जहां पर छात्राओं को कक्षा छह से आठ तक की निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय से कक्षा आठ के बाद छात्राएं अक्सर संसाधनों के अभाव में पढ़ाई छोड़ देती थीं। इसको ध्यान में रखकर सरकार की ओर से सभी छात्राओं को इंटर तक शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिन विद्यालयों के आसपास राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राएं राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगी और विद्यालय में बनाए जा रहे छात्रावास में निवास करेंगी। जहां आसपास राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित नहीं हैं, उन कस्तूरबा विद्यालयों में एकेडमिक भवन भी बनाया जाएगा। जिले में प्रथम चरण में पांच विद्यालयों का चयन किया गया था। छात्रावास व एकेडमिक भवन लगभग तैयार हो गए हैं। इनमें हरपालपुर, कछौना, हरपालपुर व सुरसा में छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, शाहाबाद के बिल्हारी में एकेडमिक भवन भी बन रहा है। जो इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण हो जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन शिक्षा सत्र से विद्यालय की छात्राओं को लाभ मिलने लगेगा। वहीं, द्वितीय चरण में सात और विद्यालयों को उच्चीकरण के लिए चयनित कर लिया गया है। इनके भवन व छात्रावास की धनराशि भी कार्यदायी संस्था को आवंटित कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि बालिकाओं को कक्षा 12 तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाए। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। विभागीय निर्देशानुसार योजना का क्रियान्वयन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed