फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kargil martyrs offered floral

कारगिल के शहीदों को चढ़ाए पुष्प

Mon, 27 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 27 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

शिव विश्व कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों और

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद उद्यान स्थित शहीद ज्योति स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया तथा राष्ट्र रक्षा का संकल्प किया।
 
प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि सन 1999 में पाक परस्त आतंकी एवं सेना ने सीमा उल्लंघन करते हुए नापाक दुस्साहस कर कारगिल युद्ध हम पर थोपा था। जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों को मौत के घाट उतार कर कारगिल की सभी चोटियों पर पुन: 26 जुलाई 1999 को करके मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अदम्य, अद्भुत साहस, त्याग, बलिदान देकर मां भारती की गोद में चिर निद्रा में सो गए।

संस्थान के वरिष्ठ सदस्य उमेश शुक्ला एवं संजीव अवस्थी ने कहा कि कारगिल युद्ध तीन माह से अधिक चला था। वीर सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त निरीक्षक तोताराम वर्मा ने कहा कि इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।

आज के दिन शौर्य दिवस के रूप में पूरा देश याद कर रहा है। संस्थान सदस्य अरविंद मिश्रा ने देश भक्ति गीत सुनाकर देश पर मर मिटने का जोश भरा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. सुरनाथ अवस्थी, आरबी सिंह, आशुतोष तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, नियमि गुप्ता, काजल, रजनीश आदि मौजूद थे।

उधर, भरावन में युवा भाजपा नेता अक्षत मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम आज घरों में चैन से तभी सोते हैं, जब हमारा भाई सीमा पर डटा हुआ है। अतरौली के गायत्री शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशकिस्मत होते हैं वो जिनका खून वतन के काम आता है।

प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्र ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अरविंद बाजपेई, कल्लू प्रधान, राजाराम त्रिपाठी, रामेंद्र बाजपेई, गोविंद प्रसाद बाजपेई, रामेंद्र मिश्र, अमरेंद्र सिंह, बृज कुमार सिंह, दिनेश सिंह समेत कई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed