फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanoon Go, who went to measure the land, was attacked

Hardoi News: भूमि की पैमाइश करने गए कानून गो पर हमला

Wed, 12 Jul 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanoon Go, who went to measure the land, was attacked
पाली। क्षेत्र के नर्सियामऊ में जमीन की नाप करने गए कानून गो पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उनके साथ अभद्रता की। कानून गो ने थाने में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चकबंदी विभाग के कानून-गो आनंद प्रकाश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह मंगलवार को पाली के नर्सियामऊ गांव तहसील शाहाबाद में कृषकों की जमीन की नाप करने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि नाप करने के दौरान दोपहर लगभग तीन बजे नर्सियामऊ झाला निवासी एक व्यक्ति पिता के साथ आया और गाली गलौज करते हुए नाप बंद करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने मना किया तो उन लोगों ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह बाल-बाल बचे। थाना प्रभारी धीरज शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed