{"_id":"34bbb34f11c1fb75987039b52a62525c","slug":"kamalpur-and-barela-villagers-demonstrated-brela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमालपुर व बरेला के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमालपुर व बरेला के ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत कमालपुर और बरेला के
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर उनके गांवों के
मतदान केंद्र बरेला में ही रखे जाने की मांग की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने
प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को एक मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम सभा बरेला तिगांव की ग्राम सभाएं कमालपुर व बरेला के ग्रामीणों में शामिल शिवम सिंह और विपिन सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उनके ग्राम कमालपुर का पंचायत चुनाव का पोलिंग बूथ हमेशा से ग्राम बरेला के प्राइमरी पाठशाला में रहा है।
उन्होंने कहा कि बरेला में पोलिंग बूथ रखने पर कमलापुर और इटोरिया दोनों ग्रामों के लोगों को सहूलियत रहती है। उन्होंने कहा कि बरेला के प्राइमरी पाठशाला के भवनों की स्थिति भी सही है। इसमें दो भवन बने हैं। एक भवन तो नवनिर्मित है। जिसमें तीन कमरे हैं। एक पुराना भवन है, जिसमें तीन कमरे एक बरामदा बना हुआ है।
कहा कि इसमें वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र भी चलता है। कहा कि दोनों भवनों में सुचारु रूप से कक्षाएं संचालित होती हैं। दोनों भवन पूर्ण रूप से सुरक्षित व व्यवस्थित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का गांव इटोरिया पड़ता है, इसलिए वह पोलिंग बूथों को उसी गांव में ले जाना चाहते हैं, जो न्यायोचित नहीं है।
ग्रामीणों की मांग है कि किसी भी दशा में पोलिंग बूथ बरेला से परिवर्तित न किए जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अंकुल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह और राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।