फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kaharkola's communication route cut off due to flood in Garra, transportation by boat

Hardoi News: गर्रा में बाढ़ से कहारकोला का संपर्क मार्ग कटा, नाव से हो रहा आवागमन

Tue, 17 Sep 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kaharkola's communication route cut off due to flood in Garra, transportation by boat
पाली/शाहाबाद। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कहारकोला गांव के बाशिंदों की मुसीबत फिर बढ़ गई है। जलभराव के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। इस कारण गांव की लगभग तीन हजार की आबादी प्रभावित है। आवागमन के लिए ग्रामीण नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगले 24 घंटे में गर्रा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जनपद से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से शाहाबाद और पाली क्षेत्र के इलाकों में मुसीबत शुरू हो गई है। बीते जुलाई में भी गर्रा में आई बाढ़ के कारण कहारकोला पानी में डूब गया था। तब की बाढ़ में मिला दर्द अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि सोमवार रात से फिर से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। कहारकोला का मुख्य मार्ग तो पहले ही कटा हुआ था, आवागमन के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी पानी में डूब गया है। इतना ही नहीं खेतों भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

कहारकोला के हिमांशु, मुन्नू, रामपाल, शरद तिवारी आदि ने बताया कि आलू की फसल की तैयारी कर रहे थे। खेत भी इसके लिए तैयार कराया गया था। फिर से खेतों में पानी भर गया। इसके अलावा शाहाबाद के उमरिया कैथानी गांव में भी कटान शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना शुरू कर दिया है। गर्रा नदी के किनारे बसे गांवों का निरीक्षण राजस्व निरीक्षक और लेखपाल कर रहे हैं। उधर, बिलग्राम तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कटरी बिछुईया, चिरंजूपुरवा, नोखेपुरवा, घासीरामपुरवा आदि इलाकों में गन्ने और मक्के की फसल पानी में डूब गई है। आबादी के पास भी पानी पहुंचने की आशंका है। कटरी बिछुईया में पानी अब आबादी से कुछ ही दूर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों में पानी बढ़ना जारी है। गर्रा नदी का पानी सोमवार की अपेक्षा 80 सेंटीमीटर बढ़ा है। गर्रा नदी का पानी खतरे के निशान 148.80 मीटर से 20 सेंटीमीटर नीचे 148.60 मीटर पर आ गया है। गर्रा नदी में दूनी बैराज से 12,988 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

गंगा नदी के पानी में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर 137.15 मीटर पर आ गया है। गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 80,321, बिजनौर बैराज से 79,567 और नरौरा से 1,62,668 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी के पानी में 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है और पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर आ गया है। बैराजों से 17,557 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।




गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ा है। कहारकोला का निरीक्षण किया गया है। नुकसान से बचाने के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। बाढ़ का पानी कम होने पर क्षतिग्रस्त मार्गाें को दुरुस्त कराया जाएगा। -दीक्षा जोशी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, शाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed