{"_id":"5f0609b78ebc3e6360136b07","slug":"kacchi-sarab-ke-karobaar-per-rok-lagayee-hardoi-news-knp570099937","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाएं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाएं : एसपी
विज्ञापन
फोटो-38- पाली थाने का निरीक्षण करते एसपी अमित कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
पाली। एसपी अमित कुमार ने बुधवार को पाली थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कच्ची शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।
बुधवार दोपहर बाद पाली थाने पहुंचे एसपी अमित कुमार ने अपराध रजिस्टर के साथ ही अन्य अभिलेखों का भी परीक्षण किया। आरक्षी आवास, मालखाना, कार्यालय, भोजनालय का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर में लगे सभी कैमरे संचालित मिले। थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी को निर्देश दिए कि असलहों की सफाई के साथ इन्हें चलाने का प्रशिक्षण भी हर सप्ताह दिया जाए। निरीक्षण के दौरान सीओ उमाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।
14 एसआई के कार्यक्षेत्र बदले
हरदोई। एसपी अमित कुमार ने मंगलवार देर शाम विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी ने मंडी चौकी प्रभारी राहुल सिसौदिया को मझिला भेजा है। इसके अलावा अविनाश को पुलिस लाइन से पाली, दिनेश कुमार यादव को बिलग्राम से सांडी, जय सिंह को कासिमपुर से शहर कोतवाली, पचदेवरा के एसएसआई धर्मेंद्र कुमार को सवायजपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं संजय सिंह को पुलिस लाइन से बिलग्राम, कृष्णवली को सवायजपुर से पिहानी, अशोक कुमार को पुलिस लाइन से अरवल, आदित्य को पुलमिस लाइन से पचदेवरा, सोमपाल को शहर कोतवाली से एसएसआई मल्लावां, देहात कोतवाली से रामसुखारी को शाहाबाद, विनोद कुमार मिश्रा को शहर कोतवाली से मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है।