फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Justice is provided to the deceased dependents only in solidarity

एकजुटता ही दिला रही मृतक आश्रितों को न्याय: प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Justice is provided to the deceased dependents only in solidarity
सरकुलर रोड स्थित एक लॉन में जिला स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करते उत्तर प्रदेशीय प्राथम - फोटो : HARDOI
हरदोई। एकजुटता का ही नतीजा है कि मृतक आश्रित कर्मचारियों की समस्या वृहद स्तर पर अब सही होती दिख रही है। शनिवार को सरकुलर रोड स्थित एक लॉन में जिला स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने उक्त बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अपने अधिकारों के प्रति सभी को सचेत रहना होगा। प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिकीय कार्य के लिए कार्यरत कार्यालय सहायकों के अलावा सभी योग्य कर्मचारियों को योग्यता अनुसार उच्चीकरण का कार्य शासन स्तर पर प्रगति पर है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव पंकज वाजपेई ने कहा कि मुख्य प्रकरण को संगठन ने मजबूती से उठाया है आज से कुछ समय पूर्व उनके संवर्ग का रिकार्ड व संख्या जनपद कार्यालय से लेकर निदेशालय तक के पास नहीं थी। आज संगठन की वजह से लगातार कई आदेश जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल अवस्थी ने कहा कि मृत आश्रित कर्मचारियों के साथ-साथ भविष्य में आने वाले हर मृत शिक्षक के आश्रित को योग्यता अनुसार नियुक्ति की व्यवस्था जल्द होगी। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविशंकर अवस्थी, कोषाध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला, सचिव शिवम तिवारी व मंत्री सोमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed