फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Junk shop fire burn stuff

कबाड़ी की दुकान में आग से सामान जला

Sun, 28 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Junk shop fire burn stuff

शहर कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में आग लगने

विज्ञापन
से लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड व मोहल्ले के लोगों ने मिल कर आग पर काबू पाया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के खजांची टोला निवासी सरताज पुत्र शराफत अली की मोहल्ला इदरीश गंज में कबाड़ की दुकान है, वहीं पर दुकान के पीछे कबाड़ का सामान रखा हुआ था। शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब तीन बजे दुकान से आग की लपेट उठती देख लोगों ने उनको सूचना दी।

जिस पर आनन फानन में वह लोग मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिस पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सरताज ने बताया कि आग से करीब तीन लाख का माल जल कर राख हो गया। घटना से सुबह तक दुकान से धुुआं निकलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed