फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jharkhand old man's dead body found lying on the roadside

Hardoi News: सड़क किनारे पड़ा मिला झारखंड के बुजुर्ग का शव

Mon, 08 Jul 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand old man's dead body found lying on the roadside
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई मार्ग पर हूंसेपुर गांव के पास सड़क किनारे वृद्ध का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सिर और हाथ मेंं गहरी चोट के निशान मिले हैं। शव की जेब में मिली पर्ची के आधार पर परिजनों से संपर्क कर सूचना दी गई है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हूंसेपुर गांव के पास शव पड़ा मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। पास मिली पर्ची में दर्ज एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि मृतक का नाम रघुवर महतो (60) और वह झारखंड के पलानी जनपद के पाखी थाना क्षेत्र के नोडिया गांव का निवासी था।
विज्ञापन

रिश्तेदार धीरेंद्र के मुताबिक रघुवर तीन दिन पहले अपनी बेटी से मिलनेे के लिए सब्जी मंडी सोनीपत गए थे। वह मानसिक रूप से कमजोर थे,लेकिन वह शाहाबाद के पास कैसे पहुंचे इसका पता नहीं है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed