{"_id":"642f111ed8635b1d120f9514","slug":"jewelry-cash-stolen-from-farmers-house-police-telling-fake-hardoi-news-c-12-1-166579-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: किसान के घर से जेवर-नकदी चोरी, पुलिस बता रही फर्जी, बोली- आपसी विवाद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: किसान के घर से जेवर-नकदी चोरी, पुलिस बता रही फर्जी, बोली- आपसी विवाद का मामला
Fri, 07 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:06 AM IST
सार
थाना अतरौली क्षेत्र के गांव हर्रैया में एक किसान के घर से बुधवार की रात जेवरात व नकदी चोरी हो गए हैं। पुलिस घटना को पूरी तरह से फर्जी बता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव हर्रैया में एक किसान के घर से बुधवार की रात जेवरात व नकदी चोरी हो गए हैं। पुलिस घटना को पूरी तरह से फर्जी बता रही है। हर्रेया गांव निवासी नीता सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। इसमें गांव के ही तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसने कहा कि बुधवार को 14 वर्षीय पुत्र के साथ घर पर सो रही थी। इसी रात में करीब 12 बजे छत से चोर घर में आ गए और आलमारी व बक्से से रखी सोने का हार, झुमकी, बाला, दो अंगूठी,चेन ,चांदी की पायल, बिछुआ और नकदी पचास हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया ये आपसी विवाद का मामला है। नीता सिंह के पति के खिलाफ थाने पर मुकदमा लिखा हुआ है। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए चोरी की फर्जी घटना बनाई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन