{"_id":"6a4e8aee062d87f5d3042c8f","slug":"jewelry-and-cash-worth-several-lakhs-stolen-from-two-houses-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152775-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो मकानों से कई लाख के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो मकानों से कई लाख के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो-11- चोरी के बाद खुली अलमारी दिखाती महिला। संवाद
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के मतुआ गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बना लिया। यहां से जेवर और नकदी चोरी कर भाग गए। जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मतुआ निवासी इरफान कढ़ाई का काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ मकान में ही सोए थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले दरवाजों को खोल लिया और अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से सोने का हार, टीका, टॉप्स, झाले, लॉकेट, अंगूठी और चांदी की पायलें चोरी कर ले गए।
इसी गांव निवासी विमलेश के मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से को उठा लिया। कुछ दूरी पर ले जाकर बक्से का ताला तोड़कर इसमें रखे पांच हजार रुपये, सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमकी, नाक की कील चुरा ले गए। विमलेश ने बताया कि उनकी सास जगरौली निवासी जयदेवी अपना ऑपरेशन कराने कछौना आई थीं और उनके ही घर में रुकी थीं। चोर उनके 25 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव के पप्पू कश्यप के मकान में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन घर वाले जाग गए तो चोर भाग गए। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। घटना का खुलासा जल्द करने का दावा भी उन्होंने किया।