फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelery worth Rs 5 lakhs, bike looted from jeweler in broad daylight

Hardoi News: सराफ से दिनदहाड़े पांच लाख के जेवर, बाइक लूटी

Tue, 07 Nov 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 5 lakhs, bike looted from jeweler in broad daylight
सवायजपुर। लुटेरों ने बाइक से दुकान जा रहे सराफ को बैट और स्टंप से पीटने के बाद लूट लिया। सराफ से लगभग पांच लाख रुपये के जेवर और बाइक लेकर भाग गए। सवायजपुर कोतवाली से लगभग एक किलोमीटर दूर दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल सराफ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर एसपी और एएसपी पश्चिमी ने मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के औहदपुर निवासी उमेश यादव (43) की सवायजपुर कस्बे में ज्वैलरी शॉप है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से सोने-चांदी के जेवरों और नकदी से भरा बैग लेकर दुकान जा रहे थे। औहदपुर-सवायजपुर मार्ग पर हड़हा के पास सड़क पर खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। इन युवकों ने बैट (बल्ला) और स्टंप से उमेश पर ताबड़तोड़ कई वार किए। उमेश गिर पड़े और लुटेरे उनकी बाइक और बैग लेकर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। उमेश को सवायजपुर कस्बे में डाॅ. आनंद कटियार के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां उमेश यादव के सिर में आठ टांके लगाए गए और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उमेश यादव के मुताबिक बैग में लगभग तीन लाख रुपये कीमत का पचास ग्राम सोना, दो लाख बीस हजार रुपये कीमत की तीन किलो चांदी के जेवर, 20 हजार रुपये, परिजनों के आधार कार्ड, बैंक की पास बुक थी। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed