फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelery and cash worth three lakhs stolen from house

Hardoi News: मकान से तीन लाख के जेवर-नकदी चोरी

Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth three lakhs stolen from house
शाहाबाद। कोतवाली पुलिस के सक्रियता के दावों की चोरों ने पोल खोल दी। शिक्षा मित्र के मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोर उठा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं, लेकिन पुलिस इनके बारे में कोई जानकारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

मझिला के आंझी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात पूनम देवी पाल नगर के मोहल्ला चौक में राम प्रकाश शुक्ला के मकान में पति राम प्रकाश के साथ किराये पर रहती हैं। रविवार को वह पति राम प्रकाश पाल का इलाज कराने जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में गई थी। सोमवार को दोपहर बाद जब वह घर वापस पहुंचीं तो मकान का मुख्य द्वार का कुंडा टूटा मिला।
विज्ञापन

अंदर जाने पर मकान के तीन कमरों के ताले भी टूटे मिले। चोरों ने इन कमरों में रखी सेफ से सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, दो बाली और तीन जोड़ी चांदी की पायल व 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। तीन लाख रुपये के जेवर चोरी होने की तहरीर महिला ने पुलिस को दी है। कोतवाल राजदेव मिश्रा के मुताबिक जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed