फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jeth had teamed up with son, murdered

जेठ ने पुत्र के साथ मिलकर की थी हत्या

Thu, 05 Jul 2018 11:45 PM IST
hardoi
hardoi Updated Thu, 05 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jeth had teamed up with son, murdered
death - फोटो : file photo
 मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरिया नजीरपुर में 28 जून को हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला के जेठ ने पुत्र के साथ मिलकर हत्या की थी। हत्यारोपी मृतका के हिस्से की कृषि योग्य भूमि हड़पना चाहते थे। पुलिस ने जेठ को जेल भेज दिया है। उसका पुत्र फरार है।  
विज्ञापन



बेरिया नजीरपुर निवासी सुमन देवी (40) पत्नी स्व. चंद्रप्रकाश का शव उसके घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला था। मुंह बांधने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतका के कोई संतान नहीं थी। गुरुवार को पुलिस ने  खुलासा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि चंद्रप्रकाश ने 14 वर्ष पूर्व बिहार में रहने वाली सुमन से शादी की थी। शादी के बाद बच्चे नहीं हुए। दो मार्च को चंद्रप्रकाश की मौत हो गई थी। 10 मार्च को चंद्रप्रकाश के पिता की मौत भी हो गई।
विज्ञापन



चंद्रप्रकाश के नाम नौ बीघा कृषि योग्य भूमि थी। इस भूमि को अपने नाम कराने के लिए सुमन भागदौड़ कर रही थी। सुमन के जेठ रामेंद्र ने अपने पुत्र नन्हें के साथ इस जमीन को हड़पने की योजना बनाई थी। नन्हें दिल्ली में काम करता था।  हत्या करने के लिए 27 जून को घर आया था। रात में पिता पुत्रों ने गला दबाकर सुमन की हत्या कर दी। इसके बाद नन्हें दिल्ली चला गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामेंद्र को गुरुवार सुबह पौने आठ बजे राघवपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच बता दिया। रामेंद्र को जेल भेज दिया गया है। नन्हें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed