{"_id":"605385878ebc3edc0649c7b1","slug":"jcb-doing-mining-and-caught-three-dunfers-hardoi-news-knp618307773","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कर रही जेसीबी व तीन डंफर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कर रही जेसीबी व तीन डंफर पकड़े
विज्ञापन
ोटो-10- ग्राम रामपुर आशू में मिट्टी के दौरान पकड़ी गई जेसीबी व डंफर। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। मिट्टी खनन की सूचना मिलने के बाद गुरुवार की अल सुबह पुलिस ने रामपुर आशू गांव में दबिश डाली। पुलिस को देखकर खनन कर रहे लोग जेसीबी व तीन डंपर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चारों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
गुरुवार की सुबह खनन माफिया ने ग्राम रामपुर आशू के पास जेसीबी की मदद से खनन शुरू करा दिया। खनन की गई मिट्टी को परिवहन के लिए तीन डंपरों में लोड किया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर खनन कर रहे लोग वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जेसीबी व तीन डंपर कब्जे में लेकर उन्हें कताई मिल चौकी में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि खनन किस भूमि से किया जा रहा था, इसकी जांच और आगे की कार्रवाई खनन विभाग के अधिकारी करेंगे। खनन विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।