फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Janiyamau defeated Murauli team by 14 runs

Hardoi News: जानियामऊ ने मुरौली की टीम को 14 रनों से हराया

Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Janiyamau defeated Murauli team by 14 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। सांडी ब्लाक के ग्राम रौरा में बुधवार को पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में ग्रामीण क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के शुभारंभ के बाद जनियामऊ और मुरौली की टीम के बीच मैच हुआ। जनियामऊ ने मुरौली को 14 रनों से हराकर मैच जीत लिया। रौरा गांव में आयोजित टूर्नामेंट में मुरौली के कप्तान सोनू पाठक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने कप्तान दीपक पांडेय की अगुआई में उतरी जनियामऊ की टीम ने छह विकेट गवांकर निर्धारित 15 ओवर 160 रन बनाए। ऋषभ ने 7 छक्के व 4 चौके की मदद से 68 रनों की पारी खेली। सजल ने 2 छक्के व 2 चौके लगाकर 27 रनों का योगदान दिया। मुरौली के गेंदबाज गौरव ने 3 ओवर में 3 विकेट व हरिमोहन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरौली की टीम 14.2 ओवर में ऑल आउट हो गई। 146 रनाें पर आउट हुई टीम 14 रनों से मैच हार गई। मुरौली टीम से खेल रहे हरिमोहन ने 6 छक्के लगाकर 42 रन व अजीत ने 4 छक्के व 2 चौके लगाकर 39 रनों की पारी खेली। मैन आफ द मैच ऋषभ को दिया गया।

कमेंट्री प्रेम पांडेय, निशांत द्विवेदी, चंचल ने की। अंपायरिंग आशीष पांडेय, सुधीर पाठक ने और स्कोरिंग सौरव पांडेय ने की। मैच के दौरान इंद्रेश सिंह, मनीष, हिमांशू पांडेय, आनंद सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed