{"_id":"eceee47efb810a9a0ea54addb09f6cc5","slug":"jam-the-equipment-vehicle-belgaum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम का झाम, वाहन हुए बेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम का झाम, वाहन हुए बेलगाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलगाम यातायात शहर में जाम की झाम को लगातार बढ़ा
विज्ञापन
रहा और जिम्मेदार बेखबर हैं। आलम यह है कि अब तो सुबह हो या शाम जब देखों
सड़क चौराहे जाम, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को कई स्थानों पर जाम लगा, जिससे दिन भर पूरा शहर कराहता रहा।
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर चलने वाला यातायात लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। खुलेआम आटो रिक्शा आदि पर ओवर लोडिंग होती है, पर जिम्मेदार इस ओर कार्रवाई करने से बचते रहते हैं। आज प्रात: 11 बजे के आसपास शुरू हुआ जाम लगने का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
कभी नुमाइश चौराहे पर तो कभी सिनेमा चौराहे पर तो कभी सोल्जर बोर्ड चौराहे पर जाम लगता रहा। इससे यातायात कर्मियों के साथ ही पुलिस को परेशान होना पड़ा। आज जाम ने लोगों को काफी परेशान किया। जाम के कारण लोगों को गलियों से होकर चक्कर काट कर गंतव्य तक जाना पड़ा।
पर गलियां संकरी होने से पैदल और दोपहिया वाले ही किसी तरह से निकल सके। इसके बाद भी लंबा चक्कर लगाने के कारण उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। जब वाहनों से निकले लोगों के साथ यात्री बसों, टेंपो और स्कूली बसों के जाम में फंसते रहने के कारण काफी दिक्कतें हुई।
बच्चों के स्कूल से घर पहुंचने में काफी विलंब हुआ। ज्ञात हो कि बढ़ते वाहनों की संख्या के साथ ही शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। जिसके चलते जाम की झाम से पूरा शहर कराह रहा है। नियमों को ताक पर रखकर बेलगाम होकर चलने वाले यातायात से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती है।
अराजक होकर चलने वाले यातायात से एक ओर जहां जाम लगता है, तो दूसरी तरफ दुर्घटनाओं की आशंका में लोग सड़कों पर चलने के दौरान सहमें सहमे नजर आते हैं।