{"_id":"6679a8f4ff4faaa5590c5dd4","slug":"jaipuria-11-team-won-the-match-by-95-runs-hardoi-news-c-213-1-hra1002-116155-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जयपुरिया-11 टीम ने 95 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जयपुरिया-11 टीम ने 95 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
हरदोई। एप्टेक कप के छठे मैच में जयपुरिया-11 की टीम ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की टीम को 95 रनों के भारी अंतर से हराया। मैच में सक्षम गुप्ता मैन आफ द मैच रहे।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को एप्टेक कप का छठा मैच जयपुरिया-11 टीम और सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। टॉस जयपुरिया इलेवन के कप्तान शास्वत मिश्रा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया इलेवन ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया । जयपुरिया-11 के सक्षम गुप्ता 65, जय प्रकाश कश्यप ने 38, लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने 36 रनों का योगदान किया ।
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल टीम के कृष्णा ने तीन, सचिन ने दो और धीरज, सौरभ, प्रकाश ने 1-1 विकेट लिया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की टीम 20.1 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के कृष्णा ने 23, सौरभ ने 21, हिमांशु ने 21 रनों का योगदान किया। जयपुरिया-11 के शास्वत मिश्रा ने चार, सक्षम व विवेक ने दो-दो विकेट लिए। आर्यन ने एक विकेट लिया। जयपुरिया-11 ने 95 रनों से जीत दर्ज की । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सक्षम गुप्ता रहे। अंपायरिंग शिवम मिश्रा, अनुज वर्मा ने की। अर्जित मित्तल,लकी गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, राधा कृष्ण गुप्ता व राणा शुक्ला मौजूद रहे।