फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jack khisakne se maut

पहिया बदलते समय जैक खिसकने से ट्राली के नीचे दबकर एक की मौत

Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
jack khisakne se maut
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गुरुवार रात को पंक्चर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया बदलने के दौरान जैक हटने से ट्राली पलट गई। इसके नीचे दबने से दुकानदार की मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया।
विज्ञापन

एटा जनपद के अलीगंज निवासी करन (35) पुत्र नत्थू लाल की आतिशबाजी की दुकान अलीगंज में है। उसकी पत्नी संगीता का ननिहाल हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लमकन में है। 27 जून को संगीता के नाना चौकीदार की तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने संगीता पति करन के साथ लमकन आई थी। तब से वह यहीं पर थी। संगीता के करीबी चाचा मुकेश (30) पुत्र दीनदयाल का मकान गांव में ही बन रहा है। गुरुवार शाम मुकेश ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग लेने सांडी गए थे। उनके साथ करन भी गया था। वापस आते समय गुरुवार देर रात लमकन पुल के निकट ट्राली का पहिया पंक्चर हो गया। पहिया निकालने के लिए मुकेश और करन ने ट्राली में जैक लगाया। पहिया खोलने के दौरान जैक खिसकने से ट्राली पलट गई और करन व मुकेश दब गए। राहगीरों की सूचना पर पास ही स्थित गांव लमकन से परिजन व हरपालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात करन की मौत हो गई। करन के परिवार में पत्नी संगीता और चार माह का पुत्र है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed