{"_id":"adcf302f6b01197c98f76b147d9d5a90","slug":"iti-see-chaos-in-the-mercury-climbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में अव्यवस्था देख पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में अव्यवस्था देख पारा चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने विभागीय जिम्मेदारों व शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई और
व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए।
राज्य प्रशिक्षण परिषद के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नित्यानंद शर्मा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे और शहर में संचालित आईटीआई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपकरण और फर्नीचर बदहाल मिला। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान टर्मिनल विभाग में प्रशिक्षणार्थी उपकरण के विषय में जानकारी नहीं दे सके। जिस पर उन्होंने टीचरों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद इलेक्ट्रानिक विभाग में भी प्रशिक्षणार्थियों भी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ट्रेड के विषय में जानकारी नहीं दे सके। इस पर यहां के एक टीचर को भी लताड़ा।
उन्होंने संस्थान के सभी ट्रेड का निरीक्षण किया और व्यवस्था का दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय समेत विभागीय स्टाफ मौजूद था।