फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It was written on the palm that we will live together and we will die together and he hanged himself

Hardoi News: हथेली पर लिखा साथ जिएंगे-साथ मरेंगे और लगा लिया फंदा

Tue, 23 Apr 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
It was written on the palm that we will live together and we will die together and he hanged himself
हरदोई। स्टाफ नर्स पत्नी की दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलते ही शिक्षक पति ने शायद अपनी जान देने की ठान ली थी। तभी पत्नी का हेलमेट लेकर घर पहुंचते ही उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

उनके परिवार वाले एक साथ दो मौतें होने से शोक में डूबे थे, तभी शिक्षक ने अपनी हथेली पर जो अंतिम शब्द लिखे थे, उसे पढ़कर हर कोई रो पड़ा। दरअसल शिक्षक के शव का पंचनामा भरने के दौरान पुलिस ने जब उनके हाथ देखे तो हथेली पर पेन से ‘सॉरी’ साथ जिएंगे-साथ मरेंगे लिखा था।
विज्ञापन

मणिकर्णिका के पति योगेश कुमार टीकमपुरवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। विद्यालय पहुंचने के चंद मिनट बाद ही उन्हें पत्नी की मौत की जानकारी मिली। वह बाइक से मोर्चरी न जाकर घटनास्थल पहुंच गए और वहां से पत्नी का हेलमेट लेकर घर चले गए, इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचनामा भरे जाने के दौरान चिकित्सीय परीक्षण में उनकी हथेली पर पेन से साथ जिएंगे-साथ मरेंगे लिखा था। यह बात पुलिस ने परिजनों को भी बताई, यह देख माता-पिता दोनों को याद कर रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed